Loading...

तेज रफ्तार बुलेट ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, मौत

PARUL • 16 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना

जिला ऊना के तहत रामपुर गांव में एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां एक तेज रफ्तार बुलेट ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी की मौत हो गई है। मृतक की पहचान रामकिशन निवासी सलोह तहसील हरोली जिला ऊना के रूप में हुई है। वहीं बुलेट बाइक चालक की पहचान अनुज कुमार निवासी झलेड़ा के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामकिशन रामपुर के मोहल्ला वाल्मीकि की तरफ से ऊना संतोषगढ़ मुख्य सड़क मार्ग पर पहुंचा। इस दौरान उसने आधी सड़क पार ही की थी कि ऊना की ओर से एक बुलेट सवार तेज रफ्तार में आया और उसने स्कूटी सवार रामकिशन को टक्कर मार दी।

हादसे में रामकिशन के सिर में गहरी चोट आई। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों द्वारा उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी राकेश सिंह ने मामले की पुष्टि की है।