तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने पुलिस जवान को मारी टक्कर, मौत

By Ankita Published: 29 Apr 2023, 12:58 PM | Updated: 29 Apr 2023, 12:58 PM 1 min read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा में एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने पुलिस जवान को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई है। मृतक की पहचान अर्जुन सिंह पुत्र धर्म सिंह निवासी थपकोर तहसील इंदौरा के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, अर्जुन कही जा रहे थे। इसी दौरान भदरोया में एक अज्ञात तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने उन्हें ज़ोरदार टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हुए। जिसके बाद स्थानीय लोगों लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाना चाहा, परंतु तब तक वह दम तोड़ चुके थे।

वहीँ, पुलिस जवान का राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक स्थान थपकौर में अंतिम संस्कार किया गया। बता दें जवान अर्जुन सिंह पुलिस थाना इंदौरा में एचएससी के पद पर तैनात थे। खबर की पुष्टि थाना प्रभारी डमटाल कल्याण सिंह ने की है।