तेल टैंकर में मृत मिला चालक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी मौत का राज

By SAPNA THAKUR Published: 18 Jan 2023, 1:58 PM | Updated: 18 Jan 2023, 1:58 PM 1 min read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ढली थाना क्षेत्र में एक चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया है। हालांकि अभी तक चालक की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है जिसके बाद ही मौत के कारणों से पर्दा उठ पाएगा।

जानकारी के अनुसार सुशील (50) पुत्र रुलिया राम गांव सतोटिला तहसील अंब जिला ऊना टैंकर लेकर ढली स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचा था। यहाँ अचानक ही टैंकर के अंदर चालक बेसुध हो गया। जिसके बाद पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने इस बाबत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और टैंकर से चालक को बाहर निकाला तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी थी।