लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

त्योहार सीजन में छुट्टियों की भरमार, नवंबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक…..

Ankita | 28 अक्तूबर 2023 at 4:55 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

अक्टूबर का महीना अपने अंतिम दौर में चल रहा है। नवंबर माह की जल्द ही शुरुआत होने वाली है। भारत में त्योहार का सीजन जारी है। ऐसे में बैंकों में भी इस कारण छुट्टियों की भरमार हो रही है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ग्राहकों की सुविधा के लिए पहले ही बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर देता है। इससे बाद में आपको किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

नवंबर के महीने में बैंक 15 दिन बंद रहेंगे। इसमें दिवाली, गोवर्धन पूजा, छठ आदि त्योहार की छुट्टी शामिल है। इसके अलावा इसमें शनिवार और रविवार के अवकाश को भी शामिल किया गया है। ऐसे में अगर आप अगले महीने बैंक से जुड़ी जरूरी काम निपटाना चाहते हैं तो यह अवकाश की लिस्ट देख लें।

नवंबर 2023 में इन दिन बैंक रहेंगे बंद

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

  • 1 नवंबर 2023-कन्नड़ राज्योत्सव/करवा चौथ: कर्नाटक, मणिपुर, हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद हैं। 
  • 5 नवंबर, 2023- रविवार की छुट्टी
  • 10 नवंबर, 2023- वांगला महोत्सव: मेघालय में बैंक बंद हैं।
  • 11 नवंबर, 2023- दूसरा शनिवार
  • 12 नवंबर, 2023- रविवार
  • 13 नवंबर, 2023- गोवर्धन पूजा/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/दिवाली: त्रिपुरा, उत्तराखंड, सिक्किम, मणिपुर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में बैंक बंद हैं। 
  • 14 नवंबर, 2023- दिवाली (बाली प्रतिपदा)/दीपावली/विक्रम संवत नव वर्ष दिवस/लक्ष्मी पूजा- गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, सिक्किम। 
  • 15 नवंबर, 2023- (भाईदूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/निंगोल चक्कोबा/भ्रात्री– सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, बंगाल, हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद हैं। 
  • 19 नवंबर, 2023- रविवार की छुट्टी
  • 20 नवंबर, 2023- छठ (सुबह का अर्घ्य) – बिहार और राजस्थान में बैंक बंद 
  • 23 नवंबर, 2023- सेंग कुटस्नेम/इगास-बगवाल- उत्तराखंड और सिक्किम में बैंक बंद हैं। 
  • 25 नवंबर, 2023- चौथा शनिवार
  • 26 नवंबर, 2023- रविवार
  • 27 नवंबर, 2023-  त्रिपुरा, मिजोरम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, हैदराबाद- तेलंगाना, राजस्थान, जम्मू, उत्तर प्रदेश, बंगाल, महाराष्ट्र, नई दिल्ली, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद हैं। 
  • 30 नवंबर, 2023- कनकदास जयंती- कर्नाटक में बैंक बंद हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]