थानाकलां में मल्टीपर्पज वर्कर्स पदों के लिए शुरू हुआ स्किल एवं फिजिकल टेस्ट

By PARUL September 24, 2024 1 min read

HNN/ऊना

जल शक्ति विभाग डिविजन थानाकलां के तहत पैरा पंप आपरेटर्स, पैरा फिटर व मल्टीपर्पज वर्कर्स पदों के लिए शारीरिक एवं स्किल टेस्ट शुरू हो गए हैं। सोमवार को आवेदन करने वाले मल्टीपर्पस वर्कर्स पदों के पात्रों ने इसमें भाग लिया। पहले दिन मल्टीपर्पज वर्कर के 25 पदों के लिए 608 पात्रों ने आवेदन किया था।

पहले दिन टेस्ट में 190 पात्रों ने परीक्षण में भाग लिया, जबकि दस किन्हीं कारणों से अनुपस्थित रहे। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को अलग से कोई काॅल लेटर जारी नहीं होगा। सभी श्रेणियों के पात्र अपने प्रमाणपत्र एवं संबंधित दस्तावेज लेकर आएंगे।

दूसरे दिन मंगलवार को भी इसी श्रेणी में आई से पी तो 25 सितंबर को क्यू से जेड अल्फाबेट नाम के अभ्यर्थी सुबह 10 से शाम 05 बजे तक भाग लेंगे। जल शक्ति विभाग थानाकलां के अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर ने बताया कि मल्टीपर्पज वर्कर्स के लिए स्किल एवं फिजिकल टेस्ट लिया गया है। दस्तावेजों में सही पाए जाने वाले सभी आवेदनकर्ता यहां टेस्ट में पहुंचे हैं।