Loading...

थुनाग में बाढ़ प्रभावितों को एक-एक लाख रुपए प्रदान करेगी प्रदेश सरकार- मुख्यमंत्री

Ankita • 14 Jul 2023 • 1 Min Read

सीएम ने थुनाग बाजार में बाढ़ से हुए नुक्सान का लिया जायजा

HNN/ मंडी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंडी ज़िला के सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग उप-मंडल में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से थुनाग बाजार में हुए नुक्सान का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर थुनाग में बाढ़ प्रभावित परिवारों को एक-एक लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को थुनाग के साथ बहते नाले केे तटीयकरण के भी निर्देश दिए ताकि भविष्य में इस तरह की आपदा से बचाव किया जा सके। उन्होंने कहा कि जिस परिवार का मकान बाढ़ में बह गया है, उसे सरकार की ओर से सुरक्षित स्था पर मकान के निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध करवाई जाएगी।

उन्होंने स्थानीय प्रशासन को बाजार से मलबा इत्यादि शीघ्र हटाने के भी निर्देश दिए। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने थुनाग बाजार का व्यापक दौरा कर नुकसान का जायजा लेने के उपरान्त प्रभावितों से बातचीत की और उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार इस विपदा की घड़ी में थुनाग के लोगों एवं प्रभावितों के साथ है और उनके पुनर्वास के लिए हरसंभव मदद प्रदान की जाएगी।