Loading...

थुरल पुलिस ने देसी शराब की 48 बोतलें पकड़ीं

NEHA • 14 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/काँगड़ा

थुरल पुलिस ने वीरवार रात को एक आल्टो कार से देसी शराब की 48 बोतलें बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, बलवीर सिंह निवासी भिल्ला बच्छबाई की कार को नाका लगाकर रोका गया और तलाशी लेने पर कार से चार पेटियां देसी शराब बरामद की गईं।

कार चालक कोई परमिट आदि नहीं दिखा पाया और पुलिस ने कार और शराब को अपने कब्जे में लेकर आरोपी को हिरासत में लिया।

थुरल पुलिस चौकी प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए देसी शराब की बरामदगी की और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की।