लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

दत्तोवाल में मकान में लगी आग, डेढ़ लाख का नुकसान

PARUL | 22 सितंबर 2024 at 3:51 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/सोलन

क्षेत्र के दत्तोवाल में एक व्यक्ति के बंद पड़े मकान में आग लग गई, जिससे एक कमरे में रखा सामान जल कर राख हो गया है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर जाकर पानी डाल कर आग पर काबू पाया।

आग से डेढ़ लाख रुपए की संपत्ति जल कर राख हो गई है, जबकि कई लाख की संपत्ति को बचाया गया। यह हादसा सायं 5 बजे के आसपास हुआ। अचानक दत्तोवाल में सुरेंद्र कुमार के बंद पड़े मकान में आग लग गई, जिससे उसके एक कमरे में डबल बैड, लैपटॉप, अन्य सामान जल कर राख हो गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

दमकल विभाग फायर ऑफिसर जयपाल चंदेल की देखरेख में मौके पर पहुंचा और आग पर आधे घंटे में काबू पाया। जयपाल चंदेल ने बताया कि आग लगने के कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग से डेढ़ लाख रुपए का नुक्सान आंका गया है, जबकि 20 लाख रुपए से ज्यादा की संपत्ति का बचाया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]