दनोई पुल के पास चाय की दुकान से 2 लीटर अवैध शराब बरामद, रेणुका जी पुलिस की कार्रवाई
रेणुका जी थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए चाय-पानी के खोखे से दो लीटर कसीदशुदा शराब जब्त की गई।
रेणुका जी
गुप्त सूचना पर कार्रवाई, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज
दिनांक 07 अगस्त 2025 को पुलिस थाना रेणुका जी की टीम क्षेत्र में गश्त व यातायात जांच के लिए निकली थी। इसी दौरान शाम करीब 7:30 बजे गुप्त सूचना मिली कि खजान सिंह, निवासी गांव व डाकघर जरग, तहसील ददाहू, जिला सिरमौर, दनोई पुल के पास स्थित अपने चाय-पानी के खोखे में आने-जाने वालों को नाजायज शराब पिलाने व बेचने का धंधा करता है।
तत्काल रेड, शराब बरामद
सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर खोखे की तलाशी ली। तलाशी के दौरान खजान सिंह के खोखे से दो लीटर कसीदशुदा शराब बरामद की गई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।