Loading...

दरकोटी-शाहतलाई मार्ग पर इस दिन तक बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही…..

Ankita • 27 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ हमीरपुर

जिला हमीरपुर के दरकोटी-शाहतलाई सड़क पर सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत कार्य के चलते वाहनों की आवाजाही 9 मार्च तक बंद कर दी गई है। इस संबंध में जिलाधीश अमरजीत सिंह द्वारा आदेश भी जारी कर दिए गए है।

आदेश जारी करते हुए उन्होंने बताया कि दरकोटी-शाहतलाई सड़क के सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूरा करने के लिए इस सड़क पर यातायात 9 मार्च तक बंद किया गया है।

इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक नारा से नैण होते हुए शाहतलाई तक आवाजाही कर सकते हैं। उन्होंने सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।