Loading...

दर्दनाक: लोहे की प्लेटें गिरने से युवक की मौत

SAPNA THAKUR • 8 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

लोहे की प्लेटें गिरने से एक युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान रवि रंजन कुमार उर्फ सर्वण कुमार (25), पुत्र शिवानंद यादव, गांव रानीवाड़ा, डाकघर व तहसील खोखा, जिला पूर्णिया, बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है साथ ही धारा 174 के तहत आगामी कार्यवाही अमल में लाई गई है। मामला घुमारवीं उपमंडल की ग्राम पंचायत कोटलू ब्राह्मणा का है।

यहाँ युवक शटरिंग निकाल रहा था कि तभी उसका पैर फिसल गया और लोहे की प्लेटें उसके ऊपर गिर गई। हादसे में युवक बुरी तरह से घायल हुआ जिसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। यहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद युवक को पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया जहां पर युवक की मौत हो गई। डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।