दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटा श्रद्धालुओं से भरा टेंपो, एक की मौत

By PARUL Published: 9 Apr 2024, 12:43 PM | Updated: 9 Apr 2024, 12:43 PM 1 min read

HNN/ऊना

जिला ऊना में बंगाणा के तहत एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां थाना कलां में श्रद्धालुओं से भरा एक टेंपो पलट गया। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हुए हैं। मृतक की पहचान बलकार सिंह पुत्र मक्खन सिंह निवासी नवांशहर, पंजाब के रूप में हुई है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंजाब के नवांशहर के श्रद्धालु टेंपो में सवार होकर शाहतलाई माथा टेकने गए हुए थे। इसी दौरान जब वह वापिस घर लौट रहे तो थाना कलां के पास पहुंचते ही टेंपो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो सवार एक श्रद्धालु की मौत हो गई है। जबकि आधा दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हुए हैं।

हादसे के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां से दो को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी ऊना राकेश सिंह ने मामले की पुष्टि की है।