दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़का ऑटो, एक की मौत, दूसरा जख्मी
HNN/मंडी
जिला मंडी की सराज घाटी में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां एक ऑटो के खाई में गिर गया। हादसे में एक की मौत हो जबकि दूसरा घायल हुआ है। मृतक की पहचान योगेश कुमार (संजू) पुत्र लोहारू राम गाँव कोट पंचायत नौण मंडी के रूप में हुई है। घायल की पहचान दिनेश पुत्र लोहारू राम गाँव कोट पंचायत नौण मंडी के रूप में हुई है। बता दें ऑटो सवार दोनों व्यक्ति सगे भाई हैं।
प्राप्त जानकरी के अनुसार, दोनों भाई मेला लगाने सराज के सुरासणी (भाटकीधार) मेले में मन्यारी की दुकान लगाने जा रहे थे। इसी दौरान लम्बाथाच-शिलिबागी सड़क के बगलयारा नामक स्थान पर पहुंचते ही चालक वाहन से संतुलन खो बैठा और ऑटो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में बड़े भाई की मौके पर ही मौत गई जबकि दूसरा गंभीर जख्मी हुआ है।
हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू की। थाना प्रभारी जंजैहली रूप सिंह ने घटना की पुष्टि की है।