Loading...

दर्दनाक हादसा: आवारा पशु को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराई कार, चालक की मौत

Ankita • 9 Feb 2023 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा के उपमंडल नूरपुर के अंतर्गत खेहर गुरुद्वारा के पास एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां एक कार चालक आवारा पशु को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकरा गया। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में गाड़ी में सवार अन्य तीन युवक भी घायल हुए हैं,

जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक की पहचान अंकुश शर्मा (32) पुत्र सुशील शर्मा के रूप में हुई है और अन्य घायलों की पहचान तरुण अवस्थी, शुभम व सौरभ के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, अंकुश अपने दोस्तों के साथ अपने किसी रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। इस दौरान जब वह अपने दोस्तों के साथ वापिस घर लौट रहा था तो अचानक गाड़ी के सामने एक आवारा पशु आ गया।

पशु को बचाने के प्रयास में अंकुश गाड़ी से संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराया। हादसे में चालक को गंभीर चोटे आई है। घटना के बाद चालक को अस्पताल पहुंचाना चाहा परंतु उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। मामले की पुष्टि एएसपी मदन कांत ने की है।