Loading...

दर्दनाक हादसा: केरल के मलप्पुरम में हाउसबोट पलटने से 22 लोगों की मौत

Ankita • 8 May 2023 • 1 Min Read

हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मारे गए लोगों के परिजनों को मुआवजा देने का किया ऐलान

केरल के मलप्पुरम जिले के तनूर के पास एक पर्यटक नौका के पलट जाने से 22 लोगों की मौत हो गई मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन कल सुबह तनूर दुर्घटनास्थल का दौरा करेंगे। सीएम के कल के लिए निर्धारित राज्य के सभी सरकारी विभागों के आधिकारिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।

हादसे के वक्त नाव में करीब 40 लोग सवार थे। राज्य के मंत्री वी अब्दुराहमान ने जानकारी दी कि केरल के मलप्पुरम जिले में नाव पलटने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 से 22 हो गई है। बचाव व राहत कार्य अभी भी जारी है।

बता दें कि हादसा रात के वक्त में हुआ है। ऐसे में राहत दल के कर्मियों को कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है। लोगों को निकालने के लिए रात के अंधेरे में भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

पीएम मोदी और शाह ने जताया दुख
केरल के इस हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी ने दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को पीएम राहत कोष से 2 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है।