लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

दर्दनाक हादसा: खरगोन में पुल से निचे गिरी यात्रियों से भरी बस, 16 की मौत, कई घायल

Ankita | 9 मई 2023 at 12:08 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख, घायलों को 50-50 हजार, साधारण घायलों को 25 हजार रुपए दिए जाएंगे

मध्यप्रदेश के जिला खरगोन में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां यात्रियों से भरी एक बस पुल ने निचे जा गिरी, जिससे हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 20-25 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है। तो वहीं मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, बस एमपी10-पी-7755 मां शारदा ट्रैवल्स खरगोन जिले से इंदौर जा रही थी। इस दौरान जैसे ही बस खरगोन-ठीकरी मार्ग पर पहुंची तो चालक बस से संतुलन खो बैठा, जिस कारण बस पुल ने निचे जा गिरी। हादसे के वक्त बस में 45 से ज्यादा यात्री सवार थे। जिसमें से अभी तक 16 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 20-25 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हालाँकि मौतों का आंकड़ा अभी बढ़ सकता है। हादसे में ड्राइवर, कंडक्टर और क्लीनर की भी मौत होने की सूचना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने खरगोन में हुई बस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता घोषित की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से खरगोन हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए कम एवं साधारण घायलों को 25 हजार रुपए दिए जाएंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]