दर्दनाक हादसा: खाई में गिरा टेंपो, दो किशोरों सहित तीन की मौत
HNN / शिमला
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। इसमें दो किशोर भी शामिल है। मृतकों की पहचान 30 वर्षीय कृष्ण पुत्र चादिया गांव भाघल, 15 वर्षीय अमर पुत्र जैले सिंह गांव भाघल और 15 वर्षीय रजवीर पुत्र एतवारी माच्छीवाड़ा निवासी के तौर पर हुई हैं। वही, इस हादसे में एक घायल हुआ है, जिसकी पहचान लखन (31) पुत्र बालका गांव भाघल निवासी के तौर पर हुई है।
जानकारी के अनुसार मैहली-शोघी बाईपास पर देर रात यह हादसा पेश आया। पंजाब नंबर का टेंपो मैहली से सोलन की तरफ रहा था। जैसे ही टेंपो आनंदपुर पंचायत के बनोग गांव के पास पहुंचा अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। इसमें दो किशोरों सहित चार लोग सवार थे। इसमें टेंपो चालक कृष्ण की मौके पर की मौत हो गई। तीन घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल ले जाया गया लेकिन बीच रास्ते में ही दो किशोरों ने भी दम तोड़ दिया।
तीसरे युवक का चिकित्सकों की निगरानी में उपचार चल रहा है। उधर, एएसपी सुनील नेगी ने बताया कि आज मृतकों का पोस्टमार्टम किया जाएगा और शव परिजनों को सौप दिए जायेगे।