दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत, एक घायल

By PRIYANKA THAKUR Published: 2 Jan 2023, 4:55 PM | Updated: 2 Jan 2023, 4:55 PM 1 min read

HNN / शिमला

हिमाचल प्रदेश में आज फिर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है, जिसमे दो लोगो की मौत हो गई है, जबकि एक घायल हुआ है। मृतकों की पहचान 33 वर्षीय उत्तम राम व मुकेश कुमार निवासी नया बाजार ठियोग के रूप में हुई है। हादसे में घायल व्यक्ति की पहचान 50 वर्षीय सोमेश्वर निवासी महोग ठियोग के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार जिला शिमला के ठियोग के देवी मोड़ में एक गाडी ( HP 63 1278) अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के वक्त गाडी में तीन लोग सवार थे। जिसमे से दो की मौत हुई है और एक घायल बताया जा रहा है। पुलिस को जब हादसे की सूचना मिली, उन्होंने अस्पताल पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।

Tags: