लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत, दो घायल

PRIYANKA THAKUR | 22 जनवरी 2023 at 12:59 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / किन्नौर

जिला किन्नौर में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई है जबकि 2 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए रामपुर अस्पताल ले जाया गया है। मृतकों की पहचान 47 वर्षीय अमर सिंह पुत्र राम कृष्ण और 58 वर्षीय महबीर पुत्र सोहन लाल गांव रोकचरंग के रूप में हुई है। जबकि घायलों की पहचान 50 वर्षीय जगदेव पुत्र गयाराम और 50 वर्षीय चंदर भगत पुत्र बिहारी लाल के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार ऑल्टो (एचपी 26 बी 4000) में सवार होकर चार लोग कहीं जा रहे थे। जैसे ही गाड़ी निचार के पास पहुंची, चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सीधा खाई में जा गिरी। गाड़ी को खाई में गिरता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, उन्होंने गाड़ी सवार चारों लोगों को खाई से बाहर निकाला और पुलिस को इसकी सूचना दी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस दौरान एक व्यक्ति ने मौके पर दम तोड़ दिया जबकि अन्य 3 लोगों को उपचार के लिए निचार अस्पताल ले जाया गया। यहां एक और व्यक्ति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया जबकि अन्य दो की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें खनेरी अस्पताल रामपुर रैफर कर दिया।

पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। उधर, एसडीएम भावानगर विमला वर्मा ने मृतक के परिजनों को 25 -25 हजार रुपये की फौरी राहत जबकि घायलों को पांच-पाच हजार रुपये की फौरी राहत दी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]