Loading...

दर्दनाक हादसा: गाड़ी के खाई में गिरने से एक की मौत, दो घायल

SAPNA THAKUR • 18 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला में देवबन के बालग-अलोटी लिंक रोड पर दर्दनाक हादसा पेश आया है जिसमें एक की मौत हो गई जबकि दो बुरी तरह से घायल हुए है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार गाडी में सवार होकर तीन लोग देवबन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जैसे ही गाड़ी चादिमू (देवबन) में पहुँची तो अचानक ही गाड़ी बैक होने लगी और खाई में गिर गई।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों द्वारा राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया तथा पुलिस प्रशासन को सूचित किया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और तीनों घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला गया। इस दौरान तीनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर सूरत राम को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा सिरमौर निवासी सुनील और प्रमोद घायल हुए है जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है।