लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

दर्दनाक हादसा: गाड़ी पर गिरा बड़ा पत्थर, एक की मौत, 3 जख्मी

Ankita | 21 जुलाई 2023 at 2:02 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ किन्नौर

जिला किन्नौर के बडा कम्बा संपर्क मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां एक गाड़ी पर पत्थर गिर गया, जिस कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि तीन लोग घायल हुए है। घायलों को उपचार के लिए पीएचसी बड़ा कम्बा भिजवाया गया है। मृतक की पहचान विकास खंड कार्यालय भावनगर में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत राकेश कुमार के रूप में हुई है।

बता दें मृतक अपने पीछे दो बच्चे, पत्नी व बुजुर्ग माता-पिता को छोड़ गया है। जानकारी के मुताबिक, गाड़ी (HP 26A-5500) में 4 लोग सवार होकर ड्यूटी के लिए भावानगर जा रहे थे। इस दौरान बडा कम्बा संपर्क मार्ग पर गाड़ी पर पत्थर गिरने से वाहन में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं तीन लोग जख्मी हो गए है। घायलों को मामूली चोटें आई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]