Loading...

दर्दनाक हादसा: ट्रैवलर व बाइक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत, 2 युवकों की मौत

By Ankita Published: 29 Jan 2024, 11:30 AM | Updated: 29 Jan 2024, 11:30 AM 1 min read

HNN/ मंडी

हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। वाहन चालकों की लापरवाही की वजह से प्रदेश में आए दिन कई दर्दनाक सड़क हादसे देखने को मिल रहे है। अब मामला जिला मंडी में चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर पुलघराट के समीप का है, यहां ट्रैवलर व बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई।

हादसे में दो युवकों की जान चली गई है। इसके अलावा ट्रैवलर में सवार 3-4 यात्री घायल हुए है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। मृतक युवकों की पहचान हरीश (21) पुत्र मितर देव व ललित पुत्र (20) विधि चंद गांव जवाली, डाकघर पटरीघाट, तहसील बल्ह जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार दोनों युवक नेरचौक से मंडी की तरफ जा रहे है। इस दौरान कुल्लू से चंडीगढ़ की तरफ जा रही ट्रैवलर गाड़ी के साथ पुलघराट के पास जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है।

घटना में ट्रैवलर में सवार 3-4 सवारियों को भी चोटें आई हैं, जिनका जोनल अस्पताल में उपचार जारी है। वहीं युवकों के शवों का पोस्टमार्टम भी जोनल अस्पताल में करवाया जा रहा है। सदर थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने मामले की पुष्टि की है।

Tags: