दर्दनाक हादसा: डेयरी फार्म में लगी भीषण आग, जिंदा जली 18 हजार से अधिक गाय
अमेरिका के टेक्सास स्थित एक डेयरी फार्म में विस्फोट से करीब 18000 गायों की दर्दनाक मौत हो गई। अमेरिका के इतिहास में खेतों में लगने वाली यह सबसे बड़ी घटना है। हालाँकि आग किन कारणों से लगी थी इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। कास्त्रो काउंटी शेरिफ के ऑफिस ने इस घटना की तस्वीरें पोस्ट की है।
आग की लपटें एक इमारत से होते हुए पूरे इलाके में दिखाई दे रही हैं। शेरिफ के कार्यालय का कहना है कि दमकलकर्मियों ने एक व्यक्ति को बचा लिया है। वह जलती हुई इमारत के अंदर फंस गया था। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खेत की ओर जाने वाली सभी सड़कों को बंद कर दिया गया है।
आपको बता दें कि आग ने टेक्सास स्थित एनिमल वेलफेयर इंस्टीट्यूट को भी अपनी चपेट में ले लिया। यह सबसे पुराने अमेरिकी पशु संरक्षण समूहों में से एक है। इस संस्थान ने खेतों में लगी आग को रोकने के लिए कानून बनाने की मांग भी की है। हर साल सैकड़ों हजारों जानवर इसके शिकार होते हैं।