HNN/ कुल्लू
जिला कुल्लू के आनी उपमंडल में कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान महेश्वर सिंह पुत्र जिमत राम निवासी धार डाकघर जाओ तहसील आनी जिला कुल्लू के रूप में हुई है। हादसे में एक महिला और बच्ची भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनकी पहचान उषा देवी और स्वीटी के रूप में हुई है।
स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, महेश्वर अपनी पत्नी उषा और बेटी स्वीटी के साथ ऑल्टो कार (HP35-7436) में अपने घर की ओर जा रहा था। इस दौरान जैसे ही वह डिंग नाला के पास पहुंचे तो चालक गाड़ी से संतुलन खो बैठा जिससे गाड़ी सड़क से लुढ़क कर करीब 50 मीटर खाई में जा गिरी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जब वहां से गुजर रहे लोगों ने गाड़ी को दुर्घटनाग्रस्त खाई में देखा तो वह तुरंत गाड़ी के पास गए और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने कार चालक को मृत घोषित कर दिया। मामले की पुष्टि डीएसपी आनी रविंद्र सिंह नेगी ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group