मिजोरम की राजधानी आइजोल के साइरांग इलाके के पास एक दर्दनाक और बड़ा हादसा पेश आया है, बता दें यहां आज एक अंडर कंस्ट्रक्शन रेल ब्रिज ढह गया है। इस दर्दनाक हादसे में 17 मजदूरों की जान चली गई है। बताया जा रहा है कि अब भी 30 से 40 मजदूर मलबे में दबे हो सकते हैं। इन मजदूरों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। मरने वालों की संख्या आगे और बढ़ सकती है।
मिजोरम के जिस रेल ओवर ब्रिज प्रोजेक्ट पर मजदूर काम कर रहे थे, उस पुल नंबर 196 की ऊंचाई 104 मीटर है। यह ब्रिज दिल्ली के कुतुब मीनार से भी 42 ज्यादा ऊंचा है। इस ब्रिज से रेलवे ट्रैफिक चालू होने के बाद मिजोरम देश के विशाल रेल नेटवर्क से जुड़ जाएगा। पूर्वोत्तर फ्रंटियर रेलवे के सीपीआरओ सब्यसाची ने बताया कि रेलवे अधिकारियों को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है और राहत-बचाव कार्य जारी हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





