Loading...

दर्दनाक हादसा: सिढकुंड में खाई में गिरी कार, दो की मौत, एक जख्मी

PARUL • 22 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/चंबा

जिला चम्बा में सिढकुंड में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई है। इसके अलावा एक युवक गम्भीर रूप से घायल है। घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चम्बा पहुंचाया गया।

मृतकों की पहचान योगेश कुमार पुत्र पवन कुमार निवासी गांव व डाकघर सिढकुंड, अखिलेश पुत्र दलीप निवासी गांव मूछयाडी डाकघर हरदासपुरा तहसील व जिला चम्बा के रूप में हुई है जबकि घायल युवक अनमोल पुत्र गणेश ज्योति गांव व डाकघर सिढकुंड तहसील व जिला चम्बा का रहने वाला बताया गया है।

जानकारी के अनुसार, युवक गाड़ी (एचपी-48-9712) की साफ-सफाई कर रहे थे। इसके बाद वह जैसे ही गाड़ी में बैठे तो गाड़ी अचानक से नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई है, जबकि एक घायल हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों को लेकर जांच शुरू की। एसपी अभिषेक यादव ने हादसे की पुष्टि की है।