दर्दनाक हादसा: 12वीं कक्षा के छात्र को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

By Ankita Published: 8 May 2023, 11:04 AM | Updated: 8 May 2023, 11:09 AM 1 min read

आर्मी भर्ती की तैयारी के बाद लौट रहा था घर, रास्ते में हुआ दुर्घटना का शिकार

HNN/ कांगड़ा

हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। मामला जिला कांगड़ा के फतेहपुर पुल का सामने आया है, यहां एक तेज रफ़्तार बाइक ने 12वीं कक्षा के छात्र को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई है।

मृतक की पहचान वंश पुत्र करतार सिंह निवासी फतेहपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, वंश सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था। इसी कारण वो दौड़ लगाने के लिए शाम के वक्त घर से निकला था। वापस लौटने के समय दौड़ लगाकर पुल से गुजर रहा था। इसी दौरान बाइक की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा उसे अस्पताल पहुंचाया गया परंतु उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।