Loading...

दर्शकों को स्टेडियम में मुफ्त नहीं मिला पानी, एक गिलास के दिए इतने रुपए……

Ankita • 8 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/ धर्मशाला

धर्मशाला में विश्वकप के पहले ही मैच में रोमांच कम नजर आया। न सड़कों पर जाम नजर आया और न ही स्टेडियम के अंदर भीड़। अगर मैच के लिए जिला मुख्यालय के साथ लगते कुछ निजी और सरकारी स्कूलों के बच्चों को न बुलाया गया होता तो स्टेडियम के स्टैंड पूरी तरह से खाली नजर आते।

स्टेडियम में तीन से अधिक स्टैंडों में स्कूली बच्चों को बिठाया गया था। अन्य स्टैंडों में बहुत कम दर्शक थे। उधर, बड़ी बात तो यह है कि आईसीसी के निर्देश थे कि मैच के दौरान हर दर्शक को तीन लीटर पानी मुफ्त मिले, लेकिन यहां 25 रुपये में पानी का गिलास बेचा गया है।

दर्शकों का कहना था कि आईसीसी के निर्देश के अनुरूप वे अपने साथ बाहर से पानी नहीं लाए थे। उधर, एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने बताया कि इस मामले की जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।