Loading...

दर्शन सेवा के तहत धार्मिक स्थलों को जोड़ने के लिए चलाई जाएंगी 175 बसें

Ankita • 23 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना/वीरेंद्र बन्याल

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि दर्शन सेवा के तहत प्रदेश के विभिन्न धार्मिकों स्थलों के साथ-साथ अन्य राज्यों के धार्मिक स्थलों को जोड़ने के लिए लगभग 175 बसें चलाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए हरिद्वार के लिए 45 बसें तथा अयोध्या के लिए 6 बसे चलाई जाएंगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के मंदिरों का सौंर्दीयकरण तीव्रता से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चिंतपूर्णी में रोपवे भी बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुबारिकपुर से लेकर चिंतपूर्णी मंदिर तक एलईडी स्थापित की जा रही हैं।

इसके अतिरिक्त श्रद्धालुओं को हवन-यज्ञ प्रसाद व जागरण जैसी ऑनलाईन सुविधाएं भी प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि चिंतपूर्णी में शुरू की गई दर्शन पर्ची प्रणाली के तहत 6 माह के भीतर मंदिर को लगभग 5 करोड़ रूपये की आय हुई है। इसके उपरांत उप मुख्यमंत्री ने शीतला माता मंदिर में माथा टेका तथा पूजा अर्चना की।