Loading...

दशहरा मेला जुन्गा : निविदाएं आमंत्रित

PARUL • 8 Oct 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

जिला स्तरीय दशहरा मेला जुन्गा के मेला मैदान की खुली बोली की जाएगी। इसके अलावा स्टार नाईट के लिए कलाकारों, ऑरकेस्ट्रा, टेंट, कुर्सी, साउंड एंड लाइट के लिए भी निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।

तहसीलदार जुन्गा एवं मेला अधिकारी नारायण सिंह वर्मा ने बताया कि इन दोनों कार्यों के लिए 09 अक्टूबर को दोपहर बाद तहसील कार्यालय जुन्गा में निविदाएं मेला समिति के समक्ष खोली जाएगी। सहमति न बनने पर मेला अधिकारी द्वारा मेला मैदान की खुली बोली की जाएगी, जिसमें अंतिम फैसला मेला समिति का होगा।

सभी इवेंट मेनेजर से आग्रह किया गया है कि वह अपनी निविदाएं तहसील कार्यालय में 09 अक्टूबर से पहले जमा करवाएं। 09 अक्टूबर को दोपहर बाद निविदाएं मेला समिति के समक्ष खोली जाएगी। कलाकारों का चयन भी इवेन्टस मेनेजर द्वारा दी गई निविदाओं के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए तहसीलदार कार्यालय जुन्गा से संपर्क करें।