लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

दशहरे पर कोरोना ने फिर बढ़ाई टेंशन, कल की तुलना में इतने फीसदी अधिक मरीज

PRIYANKA THAKUR | 5 अक्तूबर 2022 at 12:38 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

पूरे देश में आज दशहरे की धूम है। लेकिन इन सब के बीच कोरोना ने लोगों की टेंशन एक बार फिर से बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी बुधवार के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 2,468 नए मामले सामने आए हैं जो कि कल की तुलना में 500 अधिक हैं।

बता दें कि कल कोरोना के 1968 मामले सामने आए थे और 15 लोगों की मौत हुई थी। वहीं पिछले 24 घंटों में 17 मरीजों की जान चली गई। इसके अलावा देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 33,318 हो गई है जो कि कल की तुलना में 1,280 कम है। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 5,28,733 लोगों की मौत हुई है और 4,40,39,883 लोग स्वस्थ हुए हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]