लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

“दादा साहब फाल्के अवार्ड” से सम्मानित होगी दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख, केंद्रीय मंत्री ने किया ऐलान

PRIYANKA THAKUR | 27 सितंबर 2022 at 3:53 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के अवार्ड के लिए घोषणा हो चुकी है। इस साल अभिनेत्री आशा पारेख को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड मिलेगा। इस बात की जानकारी केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी है। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख को दादा साहब फाल्के अवार्ड के लिए सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भारतीय सिनेमा जगत आज जिस मुकाम पर है इसे यहां तक लाने में आशा पारेख का बहुत बड़ा योगदान रहा है। बता दें कि 1992 में, उन्हें सिनेमा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा “पद्मश्री” से सम्मानित किया गया था।

बता दें कि आशा पारेख का जन्म 2 अक्टूबर 1942 को गुजरात के एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। आशा पारेख ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर फिल्म ‘आसमान’ से साल 1952 से की थी। बतौर एक्ट्रेस आशा पारेख की पहली फिल्म थी ‘दिल देके देखो’, जो बेहद सफल हुई थी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

लगभग 80 फिल्मों में बतौर एक्ट्रेस काम कर चुकीं आशा पारेख की तमाम फिल्में बेहद पसंद की गई। जिनमें ‘जब प्यार किसी से होता है’, ‘घराना’, ‘भरोसा’, ‘मेरे सनम’, ‘तीसरी मंजिल’, ‘दो बदन’, ‘उपकार’, ‘शिकार’, ‘साजन’, ‘आन मिलो सजना’ प्रमुख है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]