Loading...

दिल्ली-एनसीआर के बाद अब गुजरात के स्कूलों को मिली बम धमाके की धमकी

PARUL • 6 May 2024 • 1 Min Read

दिल्ली-एनसीआर के बाद अब गुजरात के स्कूलों में बम धमाके को लेकर ईमेल पहुंचा है। गुजरात के अहमदाबाद के स्कूलों में बम धमाके को लेकर ईमेल भेजा गया है। इस ईमेल के मिलने के बाद अहमदाबाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इससे पहले बीते गुरुवार दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। यह ईमेल पुलिस कमिश्नर की ऑफिशियल मेल आईडी पर आया था। इससे पहले बुधवार को दिल्ली एनसीआर के 100 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।

इस मेल के बाद पूरे दिल्ली-एनसीआर में दहशत फैल गई थी। बता दें जिन स्कूलों को बम से उड़ाने का धमकी वाला ईमेल भेजा गया है, उनमें बोपल में स्थित डीपीएस, आनंद निकेतन सहित करीब 6-7 स्कूल शामिल हैं।