लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

दिल्ली-एनसीआर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, यह रही तीव्रता…..

PARUL | 11 जनवरी 2024 at 3:46 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

दिल्ली-एनसीआर, पंजाब सहित चंड़ीगढ़ और जम्मू कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के यह झटके काफी देर तक महसूस किए गए। फिलहाल किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। जैसे ही भूकंप आया तो लोग अपने घरों और दफ्तर से बाहर निकल आए।

भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के फैजाबाद में था और हिंदुकुश क्षेत्र में रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.2 रही। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के पीर पंचाल क्षेत्र के दक्षिण में भी भूकंप के ये झटके महसूस किये गये।

भूकंप के ये झटके केवल भारत ही नहीं बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी महसूस किए गए। बता दें कि एक्सपर्ट दिल्ली-एनसीआर के भूकंप को लेकर पहले ही चेतावनी जारी कर चुके हैं। उनका कहना कि दिल्ली-एनसीआर में कभी भी बड़ा भूकंप आ सकता है। हालांकि ये कब आए, इसकी पुष्टि अभी नहीं की गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]