दिल्ली-एनसीआर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता…..
दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। इससे कुछ दिन पहले भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई। जानकारी के मुताबिक, इस भूकंप का केंद्र भी नेपाल ही था।
बता दें कि बीते चार दिनों में दूसरी बार धरती हिली है। दिल्ली के अलावा उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। बता दें 4 बजकर 18 मिनट पर भूकंप आया है।
गौरतलब है कि इससे पहले शुक्रवार देर रात भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई थी। जानकारी के मुताबिक देर रात 11.32 बजे भूकंप के झटके लगे।भूकंप का केंद्र नेपाल था।