दिल्ली एम्स के इमरजेंसी वार्ड के पास लगी आग, दमकल विभाग की पहुंची गाड़ियां
दिल्ली एम्स इमरजेंसी वार्ड के पास भीषण आग लग गई है। बता दें आग एंडोस्कोपी रूम में लगी है। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि आग सोमवार को करीब 11.54 बजे लगी। आग लगने से पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया है।
हादसे के बाद आनन-फानन में सभी मरीजों को इमरजेंसी वार्ड से बचाकर दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। बता दें कि दिल्ली के एम्स अस्पताल में देशभर से मरीज इलाज कराने के लिए आते हैं। इतना ही नहीं देश के बाहर से भी लोगों के आने का क्रम चलता रहता है। हालाँकि गनीमत यह रही कि अभी तक इस हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है।