दिल्ली एयरपोर्ट के लिए शुरू हुई वोल्वो बस, इतने रुपये लगेगा किराया
HNN / ऊना
जिला ऊना के नंगल से दिल्ली के लिए वोल्वो बस सेवा शुरू हो गई है। बस नंगल से दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे के लिए चलेगी। बस के चलने से विदेश जाने और विदेश से आने वाले लोगों को भी राहत मिलेगी। बता दे कि टैक्सी कर नंगल से दिल्ली एयरपोर्ट जाने के लिए करीब आठ हजार किराया लगता है। लेकिन इस बस में मात्र 1100 रुपये किराया लगेगा।
बस दोपहर 01:30 बजे नंगल से चलेगी और रात 9 बजे एयरपोर्ट पहुंचेगी। एयरपोर्ट से रात 11:40 बजे बस आईएसबीटी दिल्ली के लिए रवाना होगी। आईएसबीटी से रात 12:50 पर बस नंगल के लिए चलेगी और सुबह 7 बजे के करीब नंगल पहुंचेगी।
नंगल से एयरपोर्ट तक का किराया 1100 रुपये होगा। बस नंगल से वाया आनंदपुर साहिब, रूपनगर और चंडीगढ़ होते हुए दिल्ली पंहुचेगी।