दिल्ली में दीप चंद बंधु अस्पताल, जीटीबी अस्पताल, दादा देव अस्पताल, हेडगेवार अस्पताल और अन्य सहित कई अस्पतालों को बम की धमकी वाला ईमेल मिला है। दिल्ली दमकल विभाग ने बताया कि तलाशी अभियान जारी है।
इस बीच, दिल्ली पुलिस ने धमकी भरे मेल के सोर्स का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। राष्ट्रीय राजधानी के चार अस्पतालों में पुलिस टीमें भेजी गई हैं। इससे पहले 12 मई को बुराड़ी का सरकारी अस्पताल और मंगोलपुरी का संजय गांधी अस्पताल को बम से उड़ाने मिली थी।
हालांकि दोनों अस्पतालों से कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था। इससे पहले दिल्ली-एनसीआर के करीब 150 स्कूलों, एयरपोर्ट और उत्तर-रेलवे की सीपीआरओ बिल्डिंग को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group




