दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। स्टेडियम के गेट नंबर 2 के पास बन रहे लॉन हैंगर का एक हिस्सा टूटकर गिर गया। इस हादसे में आठ लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दिल्ली पुलिस की टीम और दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के गेट नंबर-2 पर शादी की तैयारी के लिए बना पंडाल गिरा है। गनीमत रही की जब हादसा हुआ उस वक्त अधिकतर श्रमिक ब्रेकफास्ट करने गए थे।
वरना यह हादसा बहुत बड़ा हो सकता था। कुछ लोग वहां से आ-जा रहे थे, वही लॉन हैंगर की चपेट में आ गए। मौके पर एंबुलेंस मौजूद हैं। हादसे के घायलों को सफदरजंग अस्पताल और दिल्ली एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





