दिल्ली के तीन युवक गिरफ्तार, 138.8 ग्राम चरस बरामद
430 ग्राम चरस समेत तीन लोग गिरफ्तार
Himachalnow/बिलासपुर
पुलिस की विशेष टीम ने दिल्ली के तीन युवकों को 138.8 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने रविवार सुबह किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर बलोह नामक जगह के पास नाकाबंदी की थी। इसी बीच दिल्ली नंबर की एक कार को रोका गया। कार की तलाशी ली गई तो 138.8 ग्राम चरस बरामद हुई।
आरोपियों की पहचान आकाश शर्मा, दीपांशु और धीरज कुमार के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने की है।