लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

दिल्ली के बेबी केयर सेंटर में भीषण अग्निकांड: 7 नवजात की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

Ankita | 26 मई 2024 at 9:44 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में एक शिशु देखभाल केंद्र में भीषण आग लगने से 7 बच्चों की झुलसकर मौत हो गई है। 12 बच्चों को कल देर रात रेस्क्यू कराया गया था, उसमें से अस्पताल में इलाज के दौरान 7 बच्चों की मौत हुई है। 5 बच्चे अभी अस्पताल में भर्ती है, एक बच्चा वेंटीलेटर पर रखा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 11:32 बजे दिल्ली के शाहदरा इलाके में आईआईटी ब्लॉक बी, विवेक विहार स्थित बेबी केयर सेंटर में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की 16 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। दमकल विभाग के मुताबिक, चाइल्ड केयर सेंटर में बच्चे और स्टाफ मौजूद था।

मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी इमारत में फंसे स्टाफ और नवजात को बचान के लिए जुट गए। 12 नवजात शिशुओं को इमारत से बचाया गया था लेकिन छह की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि एक बच्चे को मृत निकाला गया था। पांच का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनमें से एक की हालत भी गंभीर बनी हुई है। हालाँकि आग किन कारणों से लगी थी इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]