Loading...

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 6 दिन की ईडी रिमांड पर भेजा

PARUL • 22 Mar 2024 • 1 Min Read

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली शराब घोटाले मामले में गुरुवार शाम को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। ईडी की टीम कल शाम अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची थी।

करीब दो घंटे की पूछताछ और आवास पर तलाशी के बाद ईडी ने केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया था। अरविंद केजरीवाल को पीएमएलए कोर्ट ने 6 दिनों की ईडी रिमांड में भेज दिया है।

कोर्ट ने ईडी को अरविंद केजरीवाल की 28 मार्च तक रिमांड दी है। राउज एवेन्यू कोर्ट में विशेष जस्टिस कावेरी बावेजा ने कहा कि केजरीवाल को 28 मार्च को दोपहर दो बजे अदालत में पेश किया जाएगा।

वहीं, गिरफ्तारी के खिलाफ केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की विशेष पीठ के समक्ष भी सुनवाई होनी थी। लेकिन केजरीवाल ने अपनी याचिका वापस ले ली है।