दिल्ली के पहाड़गंज स्थित टुडे इंटरनेशनल होटल में 60 से 70 पाकिस्तानी के रुके होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि यह पाकिस्तानी डेलिगेशन है, जो निजामुद्दीन दरगाह के लिए आया हुआ है। इसके बावजूद भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं कि जब यह डेलिगेशन आया है तो दिल्ली पुलिस के पास इसकी पहले से जानकारी होगी।
भारी संख्या में होटल में पाकिस्तानी नागरिकों के रुके होने से कई सवाल खड़े होते हैं। क्या सुरक्षा एजेंसी को इस बात की जानकारी नहीं थी कि इतनी संख्या में पाकिस्तानी नागरिक होटल में ठहरे हुए हैं।
वहीं 60 से 70 पाकिस्तानियों के रुके होने की सूचना मिलने पर सुरक्षा एजेंसी अलर्ट मोड़ पर आ गई। दिल्ली पुलिस के सीनियर पुलिस अधिकारी मौके पहुंचे और जांच शुरू की। वहीं होटल के चारों तरफ पैरामिलिट्री फोर्स को तैनात कर दिया गया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





