Loading...

दिल्ली के 28 वर्षीय युवक की खड्ड में डूबने से मौत

PARUL • 18 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/मंडी

जिला मंडी के मच्छ्याल खड्ड में सैंथल के पास दिल्ली के 28 वर्षीय सिक्ख युवक की खड्ड में डूबने से मौत हो गई। वह अपने 4 दोस्तों के साथ खड्ड में नहाने गया था। इस दौरान अचानक उसने 2 दोस्तों को डूबने से बचाने के लिए गहरे पानी में छलांग लगा दी।

हालांकि दोनों दोस्त तो जैसे-तैसे बच गए परंतु वह गहरे पानी में डूब गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान बलविंद्र उर्फ बंटी 28 वर्षीय दिल्ली निवासी के रूप में हुई है।

जैसे ही लोगों को घटना की सूचना मिली तो स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर युवक को गहरे पानी से बाहर निकाला व उसे बचाने के भरसक प्रयास किए, लेकिन बचा नहीं पाए। हालांकि उसके बाद पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची व उसे 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल तक पहुंचाया।

मगर वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पेशे से यह युवक म्यूजिशियन था और अपने किसी दोस्त के पास यहां पर आया था। जोगिंद्रनगर पुलिस ने इस घटना की सूचना उसके परिजनों को भी दे दी है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दी जाएगा। इसकी पुष्टि एएसपी मंडी सागर चंद्र ने की है।