Loading...

दिल्ली कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका फिर करी खारिज

PARUL • 30 Apr 2024 • 1 Min Read

आप नेता मनीष सिसोदिया को अदालत से एक बार फिर झटका लगा है। दिल्ली कोर्ट ने शराब नीति घोटाले के मामले में उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। यह दूसरी बार है जब उनकी जमानत याचिका खारिज की गई है।

इससे पहले निचली अदालत, एचसी और एससी ने उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया था। जांच एजेंसी ने दावा किया कि अगर उन्हें जमानत दी गई तो वो सबूतों से छेडछाड कर सकते हैं और गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं। वहीं राउज एवेन्यू कोर्ट के इस फैसले को चुनौती देते हुए मनीष सिसोदिया अब हाईकोर्ट का रुख करेंगे।

गौर हो कि सीबीआई ने 26 फरवरी 2023 को मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया था, उस वक्त सिसोदिया आबकारी मंत्री भी थे। इसके बाद बीते साल ही नौ मार्च को प्रवर्तन निदेशालय ने भी उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया था।