प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार यानि आज दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के दिल्ली-दौसा-लालसोट खंड राष्ट्र को समर्पित करेंगे। पीएम मोदी इस अवसर पर 18100 करोड़ रुपए से अधिक लागत की सड़क विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसके बाद नजदीक ही दौसा के धनावड़ रेस्ट एरिया में आयोजित सभा के जरिए गुर्जर-मीणा समुदाय को बीजेपी के पक्ष में साधने का प्रयास करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 2.45 बजे सेना के हेलीकॉप्टर से सीधे दौसा के धनावड़ पहुंचेंगे। इसके बाद करीब तीन बजे एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करेंगे।
जबकि सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी सड़क मार्ग के रास्ते दौसा पहुंचेंगे। एक्सप्रेस वे के लोकार्पण के बाद पीएम मोदी नजदीक ही रेस्ट एरिया में आयोजित सभा को सम्बोधित करेंगे। बीजेपी की ओर से सभा में 2 लाख से अधिक लोगों के जुटने का दावा किया जा रहा है। सभा में भाषण के बाद मोदी हेलीकॉप्टर से जयपुर हवाई अड्डे पहुंचेंगे। यहां बीजेपी के कुछ नेता और प्रशासनिक अधिकारी मोदी को विदाई देंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली-दौसा-लालसोट खंड के लोकार्पण के दौरान 247 किलोमीटर लंबी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की भी आधारशिला रखेंगे, जिन्हें 5940 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से विकसित किया जाना है। इन परियोजनाओं में 2000 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से विकसित होने वाला बांदीकुई से जयपुर का 67 किमी लंबा चार लाइनों वाली शाखा-मार्ग, लगभग 3775 करोड़ रुपए से विकसित होने वाला कोटपूतली से बारां ओदानियो और लगभग 150 करोड़ रुपए की लागत से विकसित होने वाले लालसोट-करौली सेक्शन के दो लेन वाले पक्के शोल्डर शामिल हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





