दिल्ली में बनाया जाएगा दुनिया का सबसे बड़ा संग्रहालय ‘युगे युगीन भारत’
संग्रहालय में होंगे इतने कमरे, जानें इसकी अन्य खासियतें…….
प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार दिल्ली में दुनिया का सबसे बड़ा संग्रहालय का निर्माण करने वाली है। युगे युगीन भारत राष्ट्रीय संग्रहालय का निर्माण राजधानी दिल्ली में किया जाएगा और यह दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम होगा। बताया जा रहा है कि संग्रहालय 5,000 वर्षों से अधिक समय तक फैले भारत की कहानी बताएगा।
युगे युगीन भारत के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देश को बताया जब वह राष्ट्रीय राजधानी में अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-कन्वेंशन सेंटर परिसर के उद्घाटन समारोह में संबोधित कर रहे थे। पीएम मोदी ने मई में प्रगति मैदान में अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय एक्सपो के अवसर पर आगामी संग्रहालय का वर्चुअल वॉक-थ्रू भी लॉन्च किया है।
क्या है इसकी खासियत
अगर इस संग्रहालय की खासियत के बारे में बात करें तो आठ विषय गत खंड होंगे जो भारत का 5 हजार साल पुराना इतिहास बताएंगे। इतना ही नहीं, इसमें 9 सौ अधिक कमरे भी होंगे। अधिकारियों ने बताया कि युगे युगीन भारत राष्ट्रीय संग्रहालय 1.17 लाख वर्गमीटर में फैला होगा।
इस तीन मंजिला संग्रहालय में 950 कमरे होंगे। इसके अलावा एक बेसमेंट होगा। संग्रहालय में आठ खंडों में प्राचीन भारतीय ज्ञान, प्राचीन से मध्यकालीन, मध्यकालीन, मध्यकालीन से संक्रमण चरण, आधुनिक भारत, औपनिवेशिक शासन, स्वतंत्रता संग्राम और 1947 के बाद के 100 वर्ष की अवधि शामिल होगी जिसे लोगों के लिए प्रदर्शित किया जाएगा।