दिल्ली में महामहिम राष्ट्रपति से मिले एसवीएन स्कूल सराहां के स्काउट एंड गाइड
हिंदूस्तान स्काउट एंड गाइड का हिस्सा बना स्कूल, विद्यालय में खुशी का माहौल
HNN/ नाहन
जिला सिरमौर के एसवीएन स्कूल सराहां के चार स्काउट एंड गाइड को अपने शिक्षकों के साथ दिल्ली में महामहिम राष्ट्रपति से मुलाकात का अवसर मिला। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ये स्काउड एंड गाइड महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले। सवीएन स्कूल सराहां के प्रबंधक महेंद्र पाल नेहरू की अगुवाई में नौवीं कक्षा के सानिध्य, आठवीं कक्षा की रिया शर्मा, सातवीं की तनिष्का नेगी और इसी कक्षा की दिव्यांगना ने अपनी शिक्षिका एवं स्काउट एंड गाइड प्रभारी सविता शर्मा के साथ राष्ट्रपति भवन में महामहिम द्रौपदी मुर्मू से मिले।
स्कूल के प्रबंधक महेंद्र पाल नेहरू ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से निजी विद्यालय से संबंध रखने वाले एसवीएन स्कूल सराहां को स्काउट एंड गाइड की ओर से राष्ट्रपति से मिलने का ये अवसर प्राप्त हुआ है। इससे पूरे विद्यालय में उत्साह का माहौल बना हुआ है। उन्होंने बताया कि हिंदूस्तान स्काउट एंड गाइड के लिए शिक्षा विभाग की ओर से 2012 से प्रयास किए जा रहे थे। 2021 में केंद्र सरकार ने इसे मंजूरी प्रदान की। 2024 में ये आदेश लागू हुए।
हिंदूस्तान स्काउट एंड गाइड केंद्र सरकार के राज्यस्तरीय शिमला कार्यालय से मान्यता प्राप्त हुई है। इसके तहत जिला सिरमौर में 16 व 17 जुलाई को 104 बच्चों का पहला कैंप आयोजित किया गया था। हाल ही में जिला सिरमौर से हिंदूस्तान स्काउट एंड गाइड के लिए एकमात्र एसवीएन स्कूल का चयन किया गया। इसके तहत 4 स्काउट एंड गाइज को राष्ट्रपति से मिलने का अवसर प्राप्त हुआ। राष्ट्रपति ने चारों स्काउट एंड गाइड से बातचीत की और उन्हें सामाजिक कार्यों और देश की सुरक्षा के लिए कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस उपलब्धि के लिए स्कूल सलाहकार सुनंदा आर्या, विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रागिनी भटनागर, उप प्रधानाचार्य संजना शर्मा समेत अश्वनी अत्री, संध्या शर्मा, कृष्ण लाल पराशर, अंजना शर्मा, संजय शर्मा, हर्षिता, रंजीता वर्मा, मधु गौतम, रीता नेहरू, प्रीतिका, अनामिका ने इस कामयाबी पर बच्चों और अभिभावकों को बधाई दी।