Loading...

दिवाली की रात जगह-जगह हुए अग्निकांड, घर सहित गाड़ी में लगी आग, कई लोग झुलसे

SAPNA THAKUR • 25 Oct 2022 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में दिवाली की रात जगह-जगह भीषण अग्निकांड हुए जिससे कई घर जलकर राख हो गए। बात अगर राजधानी शिमला की करें तो यहां दिवाली की रात को आगजनी की कई घटनाएं पेश आई जिससे मकान सहित गाड़ी और पटाखों की रेहड़ी भी चपेट में आने से राख हो गई। इतना ही नहीं जिला के विभिन्न क्षेत्रों में पटाखों के कारण कई लोग बुरी तरह से झुलस गए जो कि अस्पतालों में उपचार करवाने के लिए पहुंचे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला के विभिन्न क्षेत्रों में दिवाली पर पटाखे फोड़ते वक्त दर्जनों लोग बुरी तरह से झुलस गए। उक्त लोगों ने उपचार के लिए शिमला के रिपन और आईजीएमसी अस्पताल का रुख किया जहां पर उनका उपचार करवाया गया। वहीँ, नवबहार में पटाखे के कारण लकड़ी से बने एक मकान में आग लग गई।

इस दौरान मकान का एक कमरा जलकर राख हो गया। तो वहीं दूसरी तरफ बालूगंज में देर रात एक गाड़ी में आग लगने से मालिक को भारी नुक्सान उठाना पड़ा। अचानक ही गाड़ी ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते गाड़ी धूं-धूं कर जल उठी। इसके अलावा शिमला के बीसीएस में एक पटाखें की रेहड़ी में आग लग गई जिससे रेहड़ी जलकर राख हो गई है।