दिवाली के दिन टनल में फंसा था विशाल, बाहर निकलते ही घर में जमकर हुई आतिशबाजी
HNN/ मंडी
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में टनल से बाहर निकलते ही हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के तहत बल्ह क्षेत्र के विशाल के परिजन ख़ुशी से झूम उठे। जैसे ही वह बाहर आया तो सभी की आंखें आंसूओं से भर गईं। माता उर्मिला देवी, दादा गर्वधन खुशी से भावुक हो गए।
गौरतलब है कि 12 नवंबर दीवाली के दिन विशाल अन्य 40 मजदूरों के साथ टनल में फंस गया था जिसके चलते परिवार में दिवाली नहीं मनाई गई थी। अब विशाल के बाहर निकलते ही विशाल घर पर दिवाली जैसा माहौल है घर में जमकर आतिशबाजी की जा रही है। परिजनों ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की है।
क्षेत्र के विधायक इंद्र सिंह गांधी स्वयं मौके पर पहुंचे और माता सहित सभी परिजनों को बधाई दी। वहीं सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सुरंग में फंसे सभी लोगों के सुरक्षित निकलने पर प्रसन्नता व्यक्त करता हूं। 41 व्यक्ति लंबे समय से सिलक्यारा टनल में फंसे हुए थे और आज दुख भरी घड़ी का अंत हुआ है।